दिव्यांग को विधायक मद से स्कूटी भेट की
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाँबा द्वारा विधायक मद से स्कूटी बाटने के क्रम मे राजोसी निवासी दिव्यांग किरण रावत को स्कूटी दी गई। विधायक मद से 2 साल में विधायक रामस्वरूप लांबा ने अभी तक करीब 60 दिव्यांग को स्कूटी भेट की जा चुकी है। स्कूटी मिलने पर दिव्यांग बहन किरण रावत ने विधायक को धन्यवाद व आभार प्रकट किया किया। इस मौके पर भवानीखेड़ा मण्डल अध्यक्ष हीरा सिंह रावत, मण्डल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, अनमोल मालानी, मुन्ना खाँ राजोसी, मुराद खाँ, सुरजीत चौहान, प्रह्लाद सिंह, लाल सिंह बुबानिया, भारत सिंह, महेंद्र चौधरी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।