वीर तेजाजी व बासग बाबा धाम समिति रामपुरा की साधारण सभा की बैठक हुई सम्मन्न

वीर तेजाजी व बासग बाबा धाम समिति रामपुरा की साधारण सभा की बैठक हुई सम्मन्न

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित लोहरवाड़ा के रामपुरा वीर तेजाजी व बासक बाबा धाम समिति की साधारण की बैठक रविवार को धाम समिति के अध्यक्ष चत्तर सिंह राठौड़ की अध्यक्षता व गादीपति संरक्षक रतन लाल प्रजापति के सानिध्य में संम्पन्न हुई । जिसमे गत बैठक में लिए गए प्रस्तावो की किर्यान्वति का अनुमोदन किया गया । बैठक में विधायक कोष से स्वीकृत खुला बरामदा, मंदिर निर्माण में गति लाने, भगवान् विष्णु सहित शय्या, लक्ष्मी जी व शेष नाग की मूर्ति के निर्माण कराने सहित मेला ग्राउंड के विकास हेतु विभिन्न प्रस्ताव लिए गए । इस मौके पर धाम के उपाध्यक्ष व पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़, सचिव नन्द लाल शर्मा , कोषाध्यक्ष किशन गोपाल अग्रवाल, सोहन लाल उदेनिया, समाज सेवी हगामी लाल माली, हेमंत प्रजापति, सत्यनारायण सोनी, मोहन लाल शर्मा, राजेश टांक, गोपाल मारवाड़ा, सहित सैकड़ो सदस्य उपस्थित रहे ।
बैठक के आये सभी सदस्यों को धाम की ओर प्रसाद वितरित किया गया । वही बैठक मे सभी सदस्यों का समिति उपाध्यक्ष गोवर्धन सिंह राठौड़ ने आभार व्यक्त किया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment