मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
तेजाजी धाम रामपुरा की साधारण सभा की बैठक रविवार को
अजमेर । नसीराबाद के नजदीक रामपुरा तेजाजी बासक बाबा धाम समिति की साधारण सभा का आयोजन रविवार सुबह 11 बजे किया जाएगा।धाम व्यवस्थापक मोहन लाल शर्मा ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे धाम के मुख्य उपासक गादीपति रतन लाल महाराज के सानिध्य में तथा समिति अध्यक्ष चतर सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में साधारण सभा का आयोजन किया जाएगा। तेजाजी बासक बाबा धाम समिति की बैठक में धाम पर किए गए खर्चे के आय व्यव का ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा तथा आगे धाम के विकास कार्यों पर भी चर्चा की जाएगी । बैठक मे धाम समिति में नए सदस्य भी बनाए जाएंगे। नए सदस्यों को अपना आधार कार्ड व फोटो जमा कराने का आग्रह किया गया है। तेजाजी बासक बाबा धाम समिति की साधारण सभा में कोराना गाईडलाईन की पालना करते हुए मास्क लगाकर ही बैठना अनिवार्य किया गया है । बिना मास्क के सभा में भाग नहीं लेने की बात कही है।