मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
श्रीनगर पंचायत समिति की साधारण सभा का हुई आयोजित
वार्षिक कार्य योजना मनरेगा का अनुमोदन
अजमेर । श्रीनगर पंचायत समिति की साधारण सभा पंचायत समिति की बैठक प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर की अध्यक्षता मे आयोजित हुई । बैठक मे
उपखण्ड अधिकारी आर के गुप्ता , विकास अधिकारी ताराचंद , ब्लाक मुख्य शिक्षा अधिकारी हेमन्त मिश्रा , एईएन आर ङी गुर्जर सहित अधिकारी गण मोजूद थे ।
साधारण सभा के दौरान पंचायत समिति सदस्य श्रीकिशन गुर्जर ने पेयजल की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिये । सदस्य चम्पा देवी ने नया गाँव मे घर घर नल कनेक्शन की माँग उठाई , जिला परिषद सदस्य श्रवण सिंह रावत ने मानपुरा की ढाणी कानाडीया टन्टिया मे पेयजल समस्या के समाधान की माँग की , सरपंच दिलिप राठी ने अवैध नल कनेक्शन काटने को कहा , सरपंच लीला देवी ने केरिया खुर्द से अवैध नल कनेक्शन काटने की माँग की ,
जिला परिषद सदस्य श्रवण सिंह रावत ने कहा बून्द बून्द सिंचाई योजना के तहत विधुत विभाग ट्रान्सफार्मर नही होने का बहाना बना कर कनेक्शन नही कर रहा, जिस पर
पंचायत समिति से प्रस्ताव लेकर विभाग के मंञी को भिजवाने का प्रस्ताव लिया गया ।
स्वास्थ्य विभाग की चर्चा के दौरान पंचायत समिति सदस्य श्रीकिशन गुर्जर ने न्यारा के काबरी चाट मे स्वास्थ्य कर्मी लगाने की माँग की , कृर्षि विभाग की चर्चा के दौरान फसल बीमा योजना के तहत खराबे की राशि का भुगतान जल्द किया जाये ।
पशु पालक की चर्चा के दौरान सदस्यो ने पशुओ मे खुर पका रोग के ईलाज की माँग की , सदस्यो ने न्यारा तथा राजगढ पंचायत मे पशुओ को टिके लगाने की माँग की ।
राजस्व विभाग की चर्चा के दौरान कानाखेङी सरपंच मंजू रावत ने कानाखेङी को ADA से बाहर निकालने तथा शमशान भुमि के आवंटन की माँग की । कानाखेङी सरपंच मंजू रावत ने मानपुरा मे पेयजल समस्या के समाधान तथा रामपुरा अहिरान मे गेहूं वितरण को जिलावङा से हटा कर कानाखेडी
से जोडने की मांग की ।
दिलवाडा सरपंच मुन्नी गुर्जर ने सुझाव दिया की नामांतरण मे ओटिपी आता है । ऐसे मे पटवारी के नम्बर की मैपिग कर दी जाए तो नामान्तरण जल्द होगा ।
शिक्षा विभाग की चर्चा के दौरान कानाखेडी सरपंच मंजू रावत ने कालेडी खेल मैदान से अतिक्रमण हटाकर सीमा ज्ञान की माँग की ।
ढाल सरपंच संजना गुर्जर ने खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ढाल व मण्ङियानी मे पात्र वंचित परिवारों को राशन चालू करवाने की माँग की ।
संजना गुर्जर ने ढाल मे कृर्षि प्रशिक्षक का पद लगाने व किसान सेवा केन्द्र का निर्माण करने का प्रस्ताव दिया । झङवासा सरपंच भवर सिह राठौड़ ने झङवासा को जल जीवन मिशन मे जुङवाने तथा बताया की मोतीपुरा मे टेन्डर हो गया पर टंकी नही है , पुरानी टंकी लिकेज है , नयी टंकी बनाई जाए ।
देराठू सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़ ने आबादी विस्तार की माँग की । PWD के अधिकारी नही पहुचे । साधारण सभा मे ऐसे मे सदस्यो ने नाराजगी प्रकट करते हुये pwd अधिकारीयो के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लिया ।
सदस्यों ने कहा की 15 दिन मे श्रीनगर अजमेर रोङ सही नही हुआ तो रोङ जाम करवाया जायेगे ।
जिला परिषद सदस्य श्रवण सिंह रावत ने चेतावनी दी कि 15 दिन मे रोङ सही नही हुआ तो होगा आन्दोलन ।
ग्रामीणो ने कहा सरकार रोङ सही नही करवा रही । ग्रामीण भामाशाहो के माध्यम से रोङ सही करवा रहे है । सभी ने एक मत हो कर PWD विभाग के खिलाफ साधारण सभा मे लिया गया निदा प्रस्ताव लिया गया ।
देराठू सरपंच विजेन्द्र सिह राठौड़ ने 79 हाइवे से देराठू रोङ को खुलवाने की माँग की ।
महात्मा गांधी नरेगा योजना के सभी प्रस्तावों के कार्यो के वार्षिक कार्य योजना के अनुमोदन किया गया ।
सभी सदस्यों ने पंचायत समिति सभागार मे फर्नीचर लगाने का प्रस्ताव लिया ।
पंचायत समिति मे महिला शौचालय बनाने , पंचायत समिति की मुख्य मार्ग पर खाली पङी जमीन पर दुकाने बनाने का निर्णय लिया गया ।
यह रहे मौजूद ।
साधारण सभा मे पंचायत समिति प्रधान कमलेश गुर्जर , जिला परिषद सदस्य श्रवण सिंह रावत , हर चंद गुर्जर , पंचायत समिति सदस्य रामपाल गुर्जर, हनुमान प्रसाद, किशन भील , कमला देवी , चम्पा देवी , रेखा कुमारी, सम्पत लाल , श्री किशन गुर्जर,नीतू गुर्जर, शंकर सिह रावत, सुनिता देतवाल, जनता देवी , सरपंच उगमाराम , सुप्यार देवी , भंवर सिह राठौङ , सुमन चौधरी , लीला देवी , रेशमी , सोनू पङीयार , दिलीप राठी , मुन्नी देवी गुर्जर सहीत अधिकारी गण मोजूद रहे ।