श्री वैष्णव युवा सेवा समिति नसीराबाद की आम सभा कल बामणिया बालाजी धाम पर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । श्री वैष्णव युवा सेवा समिति नसीराबाद की आम सभा कल रविवार को श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर रखी गई है । समिति सचिव सुरेन्द्र वैष्णव देवमुरारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके पूर्व रामान्दाचार्य जयन्ती कार्यक्रम के दौरान समिति के पूर्व अध्यक्ष धर्मराज वैष्णव लोहरवाड़ा का कार्यकाल के दो वर्ष हो जाने पर सर्वे सहमति से बेहडा निवासी बजरंग वैष्णव को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था । वहीं अध्यक्ष द्बारा अपनी नई बनाकर क्षेत्र के सभी युवा आदि को शामिल किया गया है । अब नये समिति अध्यक्ष ने क्षेत्र मे एक सामूहिक विवाह सम्मेलन करवाने हेतू एक आम सभा रखी है । जिसमे परिक्षेत्र के समस्त पदाधिकारीयो , समाज बन्धुओं को पधारने का विनय किया है । सभा दिन मे 11 बजे से प्रारम्भ होगी ।