तेजाजी धाम रामपुरा पर हुई आमसभा मीटिंग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा कें गांव रामपुरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तेजाजी महाराज का विशाल मेला भादवा शुद्धि दशमी 5 अगस्त को भरेगा । मेले की व्यवस्था कें लिए धाम समिति की आमसभा की बैठक का आयोजन संरक्षक गादीपति रतन लाल महाराज एवं अध्यक्ष चतर सिंह राठौड़ के सानिध्य मे रखी गई । आयोजित बैठक मे मेले की सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप करने हेतू विस्तार से चर्चा की गई । चर्चा के पश्चात आम सभा ने सर्वसम्मति से 9 कमेटियों का गठन किया गया एवं जिम्मेदारियां सौंपी गई । मेला व्यवस्था मे सुरक्षा , सफाई एवं भोजनशाला व्यवस्था हेतू कमेटियां गठित की गई । जिसमे उपाध्यक्ष गोवर्धन सिंह राठौड़ , कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल , व्यवस्थापक मोहन लाल शर्मा , धाम आचार्य पंडित राम रतन शर्मा , जन सेवा संस्था अध्यक्ष जीवराज जाट , यात्री व्यवस्थापक गोकुल सैनी , गोपाल मारवाड़ा , शिवराज शर्मा , सरपंच प्रतिनिधि हगामीलाल सैनी , पूर्व सरपंच बिरदी चन्द काला , ओम प्रकाश वैष्णव , बाबूलाल लक्षकार , किशन शर्मा , गोविंद शर्मा , सौरभ सैन , हर्षित सेन , भीकम प्रजापत , ओम प्रकाश माली , प्रताप सिंह , नीरू जाट , छोटू प्रजापत , देवेंद्र सिंह , भगवान वैष्णव , पुरण मल उदय आदि उपस्थित थे ।