ग्रामीण पत्रकार समिति का महासंभाग स्तरीय सम्मेलन रामपुरा तेजाजी धाम पर हुआ सपंन्न
संभाग स्तरीय सम्मेलन में चुनाव भी हुए
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड की ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा के विख्यात तेजाजी धाम रामपुरा में ग्रामीण पत्रकार समिति का संभाग स्तरीय सम्मेलन गादीपति रतनलाल महाराज के सानिध्य में गुरुवार को सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन में सर्वप्रथम गादीपति द्वारा मां सरस्वती को पूजा अर्चना व माला व तिलक लगाकर शुभारम्भ किया गया । जिसमें संभाग स्तरीय चुनाव भी किए गए।
उक्त चुनाव प्रक्रिया में तीनों जिले अजमेर, ब्यावर , केकड़ी के अध्यक्ष व संरक्षक पद निर्वाचित किये गए । वही संभाग स्तर पर चुनाव में संरक्षक पद पर सुप्रसिद्ध ब्लॉगर सुरेंद्र चतुर्वेदी व संभाग स्तर पर अध्यक्ष पद पर किशन अवतार पारीक व सचिव राजेश कुमार वर्मा को चुना गया । तत्पश्चात अजमेर जिलों के चुनाव में अजमेर जिले के सभी सदस्यों की सहमति से संरक्षक पद पर चंद्रप्रकाश कुमावत व अध्यक्ष पद पर पूरणमल उदय को चुना गया।
इसी तरह केकड़ी जिले में सर्वसम्मति से संरक्षक पद पर डॉ. मनोज आहूजा व जिला अध्यक्ष पद पर विजय कुमार पाराशर को चुना गया साथ ही ब्यावर जिले से संरक्षक के रूप में रतनलाल दगदी व जिला अध्यक्ष पद पर कानसिंह नरूका को चुना गया । इसके पश्चात अजमेर सम्भाग के मुख्य संरक्षक सुरेंद्र चतुर्वेदी द्वारा निवाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।
तथा आगामी संभाग स्तरीय मीटिंग 15 दिसंबर को भाटोलाव बाला जी के स्थान पर रखने की घोषणा भी की गई। उक्त संभागीय सम्मेलन में बाहर से आए हुए सभी अतिथियों व भामाशाह सुनील कावड़िया का माला साफा पहनाकर सम्मान किया गया व नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों व सरपंच प्रतिनिधि हगामीलाल सैनी, जन समाज प्रदेश अध्यक्ष जीवराज जाट, तेजाजी धाम अध्यक्ष चतर सिंह राठौड़ व गोरधन सिंह राठौड़ का भी माला साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।
वही इस मौके पर नसीराबाद उपखंड सहित अजमेर, ब्यावर व केकड़ी जिले से आये कई ग्रामीण पत्रकार उपस्थित थे।