पुलिस और पब्लिक के बीच में सेतू का काम करेगी सुरक्षा सखी, महिलाओं को कानून और अधिकारों के प्रति जागरुक करना है योजना का उद्देश्य: गहलोत

पुलिस और पब्लिक के बीच में सेतू का काम करेगी सुरक्षा सखी, महिलाओं को कानून और अधिकारों के प्रति जागरुक करना है योजना का उद्देश्य: गहलोत

दिव्यांग जगत / सेड़वा / रघुवीर पंचारिया

सेड़वा- सेड़वा पंचायत समिति में पुलिस विभाग द्वारा गठित सुरक्षा सखी ग्रुप की बैठक की गई। पंचायत समिति में हुई बैठक में ग्रुप से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। बाखासर थानाधिकारी कमलेश गहलोत, व सेड़वा थाना इंचार्ज पाबूराम ने सखी ग्रुप सदस्यों को संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि सुरक्षा सखी योजना का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित कानून और अधिकारों की जानकारी देना है। बैठक में सदस्य देऊदेवी सारला, जिया देवी, लक्ष्मीदेवी नवापुरा, सहित कई सुरक्षा सखी उपस्थित रहीं। थानाधिकारी कमलेश कुमार ने सदस्यों से कहा गया कि आपकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। आपको पुलिस और जनता के बीच सेतू का काम करना है। अगर कोई पीड़िता को भय है कि पुलिस थाने से बदनामी हो जाएगी, तो आप उसे मोटीवेट करें। इन भ्रांतियों को दूर कर कानून और अधिकारों के प्रति जागरुक करें। यह भी समझाएं कि शिकायत करने से घबरायें नहीं, पुलिस आपकी पहचान को गुप्त रखेगी। सेड़वा थाना प्रभारी पाबूराम ने सदस्यों से कहा कि स्कूल, कॉलेज और ऐसे ही अन्य संस्थाओं में इसको लेकर जागरुकता फैलाई जाए।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment