नसीराबाद गोविंद सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय में दिया सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान दिलाई यातायात नियम पालना की शपथ

नसीराबाद गोविंद सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय में दिया सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान दिलाई यातायात नियम पालना की शपथ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत प्रादेशिक परिवहन कार्यालय अजमेर के परिवहन निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा द्वारा श्री गोविंद सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय नसीराबाद में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर व्याख्यान दिया ।
जिसमे सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारण एवं इनको रोकने और कम करने हेतु संपूर्ण जानकारी दी गई । साथ ही सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट की उपयोगिता के साथ सड़क यातायात चिन्हों की एवम सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति की मदद करने के लिए एक अच्छा मददगार (गुड सेमरिटन) बनने हेतु सभी बच्चों को जागरूक किया गया । साथ ही कॉलेज के समस्त बच्चों को सड़क सुरक्षा पेंपलेट और ड्राइविंग सुरक्षा बुकलेट देकर यातायात नियम पालना की शपथ दिलाई गईं।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रिंसिपल सोनाली गोयल, फिजिकल डायरेक्टर अश्वनी कुमार शर्मा, सुभाष, अजरूद्दीन, गजेन्द्र शर्मा मय समस्त स्टाफ एवं परिवहन विभाग गार्ड शेर मोहमद, धर्मेंद्र रावत एवं अन्य उपस्थित रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment