नसीराबाद के गौड ब्राह्मण समाज ने रसिक बिहारी महाराज का किया स्वागत, धर्मशाला निर्माण मे समाज बन्धुओ ने करी घोषणाएं
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद मे गौड़ ब्राह्मण समाज धर्मशाला में परम आदरणीय संत श्री संतोष शरण जी (श्री रसीक जी बिहारी जी) महाराज के मुख्य आतिथ्य मे समाज की धर्मशाला जीर्णोद्धार हेतु महाराज श्री के स्वागत सत्कार हेतु कार्यक्रम रखा गया । जिसमें अध्यक्ष गजानन शर्मा और अजय गौड़ ने कार्यक्रम को प्रभावी बनाने हेतु उद्धबोधन दिया। जिस पर महाराज श्री के आशीर्वाद से समाज के भामाशाह मे 51000 रुपए चंद्रशेखर भरत कुमार विजय शर्मा की ओर , 21000 रुपए भीम शर्मा और कमरे का शेष निर्माण खर्च प्रभु दयाल जी रामदयाल जी शिवदयाल जी बीड़ी वालो के परिवार की ओर वहन करने की घोषणा करी । वही 21000 योगेंद्र दीक्षित द्वारा हाथों हाथ नगद समाज को भेंट किए गए । इन सभी भामाशाह का स्वागत महाराज श्री के कर कमलों द्वारा कराया गया। महिला मंडल की ओर से 21 सो रुपए का लिफाफा महाराज श्री को भेंट किया । रसिक जी महाराज ने अपने उद्बोधन में समाज को अधिक से अधिक राशि भवन निर्माण हेतु देने की बात कही। इस अवसर पर समाज के प्रकाश , विष्णु , मातादीन , अजय , देवीलाल , शिवजी , गोपाल , सुरेश , महेश , सुधीर , कैलाश सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महिला मंडल की ओर से शोभा शर्मा , नीता , गीता , मंजू , सुषमा , उषा , मोनिका देवी , लक्ष्मी देवी , ललिता , अनीता , लाली , टीना , योगिता , विमला , हेमलता , रेखा , राजकुमारी , दुर्गा देवी और अन्य महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । अंत में श्री रसिक जी महाराज ने भवन निर्माण हेतु अपना भरपूर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।