जन्माष्टमी की रात गौ सेवकों ने तस्करों से सैकड़ों गायो को कराया मुक्त

जन्माष्टमी की रात गौ सेवकों ने तस्करों से सैकड़ों गायो को कराया मुक्त

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । जन्माष्टमी की रात को ग्राम सराणा के निकट गौ तस्करों द्बारा लावारिस गायो को ट्रक मे भरकर ले जाने की सूचना गौ सेवको मिली थी । जिस पर भूपेंद्र सिंह खरवा , जस्सी सिंह खरवा व टीम देरांठू सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ देरांठू से भी कई गौ सेवक कार्यक्रर्ता रात्रि मे ही गांव सोकलिया – सराना के बीच पहुंच गए । जहाँ गायो को गाड़ी लोड होते पाया । गौ सेवको को देख गौ तस्कर मौके से फरार हो गए । गाड़ी मे लगभग 100 से 120 के करीब गाये भरी जा रही थी । सूचना मिलते ही नसीराबाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । सभी गायो को वर्तमान मे सराणा के निकट ही बनी गौशाला मे पहुचाया । वही पुलिस ने वाहन को जब्त कर अज्ञात गौ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही शुरू कर दी है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment