गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से धूमधाम से गणेश विसर्जन खारी तट पर संपन्न हुआ

गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से धूमधाम से गणेश विसर्जन खारी तट पर संपन्न हुआ
मंजू डाभी/ दिव्यांग जगत

गुलाबपुरा ।सकल हिंदू समाज द्वारा अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर सृष्टि के प्रथम पूज्य देवता महाराज श्री रिद्धि सिद्धि के दाता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
मंदिर की कार्यकारिणी कमेटी के बताए अनुसार आज एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया ।
शोभा यात्रा में हिंदू देवी देवताओं की सुंदर एवं आकर्षक जीवंत झांकियों का मनमोहक दृश्य, दुर्गा वाहिनी पथ संचलन, तोप द्वारा फूलों की वर्षा,आकर्षक भजनों की प्रस्तुति बैंड द्वारा, ढोल – नगाड़े, बजरंग अखाड़ा व विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रदर्शन आदि अन्य कार्यक्रम हुए।
मुख्य मार्गो से होते हुए शोभायात्रा नगर में भ्रमण करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शोभा यात्रा का मार्ग गणेश जी के मंदिर से रवाना होकर बावड़ी चौराहे से चारभुजा नाथ के मंदिर और टीकम चौराहा होकर सब्जी मंडी बालाजी होते हुए पुराना बाजार से हुरडा रोड कुड़ी वाले बालाजी के सामने से होती हुए खारी नदी के तट पर पहुंचकर विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी शंकर लाल वैष्णव द्वारा खारी तट पर गणेश भगवान की आरती की गई।
10 दिवसीय आनंदमय सेवा पूजा अर्चना के पश्चात आज नगर के सभी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम खारी तट पर संपन्न हुआ । इस दौरान भारी संख्या में नगरवासी शोभायात्रा में मौजूद रहे व प्रत्येक जगह पर पुलिस प्रशासन व अधिकारी जाब्ता तैनात रहे

Author: admin

Comments (0)
Add Comment