वर्ष 1983 से खातेदारी अधिकार से वंचित नंदराम के वारिसों को शिविर में तत्काल जारी किए खातेदारी अधिकार

वर्ष 1983 से खातेदारी अधिकार से वंचित नंदराम के वारिसों को शिविर में तत्काल जारी किए खातेदारी अधिकार
-नियामत जमाला-
भादरा, 25 नवंबर/ प्रशासन गांवों के संग अभियान के अंतर्गत गुरूवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत किराड़ाबड़ा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी और एसडीएम भादरा श्रीमती शंकुतला चौधरी ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान का प्रचार प्रसार सुनकर किराड़ा छोटा निवासी नन्दराम के वारिस शिविर में पहुंचे।  शिविर में उनके द्वारा मौके पर ही खातेदारी अधिकार के प्रस्ताव तैयार करवाकर ग्राम किराड़ा छोटा के खसरा नम्बर 234 / 1 की कुल 1. 265 हेक्टेयर बारानी भूमि की सनद जारी कर नंदराम के वारिस नौरंग, सावित्री व मातुराम को खातेदारी अधिकार प्रदान किए गए। शिविर में खातेदारी अधिकार मिलने से 3 काश्तकार लाभान्वित हुए। काश्तकारों ने राज्य सरकार के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि हम वर्ष 1983 से खातेदारी अधिकार से वंचित थे। शिविर में तत्काल खातेदारी अधिकारी मिले,अब राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी ले सकेंगे। इसके लिए हम उपखंड प्रशासन के आभारी हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री का भी आभार जताया कि उन्होंने  प्रशासन गांवों के संग अभियान चलाया।  शिविर में भादरा विधायक बलवान पूनियां, प्रधान डा. अनिल औलख, अतिरिक्त जिला कलैक्टर नोहर भागीरथ साख, उपखण्ड अधिकारी श्रीमती शकुंतला चौधरी, तहसीलदार जय कौशिक व सरपंच ग्राम पंचायत मनीष कुमार द्वारा सनद प्रमाण पत्र जारी किया गया। 
फोटो- प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर में संनद देते

Author: admin

Comments (0)
Add Comment