मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
गुलाबपुरा चिकित्सा विभाग द्वारा निकटवर्ती ग्राम जालमपुरा में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर में आम जन को मिली चिकित्सा सेवाएं
शिविर में 228 लोगों के रोगो की जांच कर दवाईयां दी व सात को रैफर किया
अजमेर । गुलाबपुरा चिकित्सा विभाग द्वारा जालमपुरा में मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी भागीरथ मीणा ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत विशेषज्ञ सेवाओं में फिजीशियन, शिशु रोग, स्त्री रोग, दंत रोग ,नेत्र रोग, आयुष चिकित्सकों की टीम मौजूद रहकर 48 तरह की खून की जांच, टीबी जांच-9, लीवर संबंधी, पेट संबंधी, गुर्दा ,मलेरिया, ईसीजी, कॉमन कैंसर ,प्रसव पूर्व जांच ,आंखों की जांच 32,सिलिकोसिस कोविड-19 टीकाकरण 27,व कोविड टेस्ट 50 , सहित 228 लोगों के रोग की जांच कर आवश्यक उपचार हेतु दवाइयां देकर आमजन को चिकित्सा सेवा का लाभ दिया ।
शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ मंजू खन्ना, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नदीम अहमद, फिजिशियन डॉ. जी एल गुप्ता, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.डी.डी. गुप्ता ,नेत्र रोग विशेषज्ञ विनोद सागर, आयुष डॉक्टर कैलाश चंद्र जांगिड़ जीएनएम रमेश चंद्र लोहार ,अनवर हुसैन एवं आरबीएसके विभाग डॉ प्रवीण शेख , डॉ रमेश सिंह सबल , बीपीएम चंद्रशेखर शर्मा , बी एन ओ राकेश पारीक , लैब टेक्नीशियन मोहनलाल प्रजापत , लालचंद एनसीडी सेल के काउंसलर सांवर लाल पुरोहित , एएनएम बसंती , टी एन पुष्पा आचार्य, आरबी वाहन चालक ओम प्रकाश माली व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , आशा सहयोगिनी सहित चिकित्सा विभाग की टीम ने सेवाएं दी ।