नसीराबाद मे गोयल परिवार की ओर से श्री मद भागवत कथा 21 से जी डी टावर मे
स्वामी रजनीशानन्द जी महाराज वृदावन कथा का रसपान करायेगे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के समस्त गोयल परिवार की ओर से 21 फरवरी , सोमवार से 27 फरवरी , रविवार तक जी डी टावर मे श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा मधुर कार्ष्णि पीठाधीश्वर स्वामी श्री जगदानन्द जी महाराज के शिष्य भागवत भम्रर मधुर कार्ष्णि स्वामी रजनीशानन्द जी महाराज (वृंदावन ) अपने श्री मुख से कथा का रसपान करायेगे । कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक चलेगी ।