स्वतंत्रता दिवस पर नसीराबाद नवोदय विद्यालय में आयोजित की गई मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता

स्वतंत्रता दिवस पर नसीराबाद नवोदय विद्यालय में आयोजित की गई मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता

सुपर काँप्स इलेवन रही विजेता , अधिवक्ता टीम रही उप विजेता

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नसीराबाद के हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी स्थित नवोदय स्कूल के खेल मैदान में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका समापन समारोह 15 अगस्त की शाम जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के मुख्य आतिथ्य एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा सांदू के विशिष्ट आतिथ्य तथा नवोदय स्कूल प्राचार्य गिरिराज रेवाङ, राजकीय सामान्य चिकित्सालय नसीराबाद प्रभारी डाक्टर विनय कपूर, नसीराबाद बाॅर एसोसिएशन अध्यक्ष फारूख खत्री के आतिथ्य में हुआ । जिसमें प्रतियोगिता की विजेता टीम सुपर काॅप्स इलेवन को विजेता तथा अधिवक्ता टीम को उप-विजेता घोषित कर व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में पत्रकार,अधिवक्ता, पुलिस,ज्यूडीशरी,राजस्व तथा चिकित्सा विभाग की कुल 6 टीमों ने भाग लेकर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया । इस मैत्री क्रिकेट मैच की विजेता राजस्थान पुलिस की सुपर काॅप्स इलेवन टीम रही एवं उप-विजेता एडवोकेट इलेवन टीम रही । जिन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा सांदू एवं जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने शील्ड देकर सम्मानित किया । वही मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए रवि कसाणा को भी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मैन ऑफ द सिरीज रवि कसाणा, अर्जुन कुमार व सुभाष रहे । प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के नेतृत्व में पुलिस उप-अधीक्षक विजय सांखला के संयोजन और सदर पुलिस थानाधिकारी रौशन लाल सामरिया ,सिटी थानाधिकारी घनश्याम मीणा,व श्रीनगर थानाधिकारी जसवंत सिंह के सह-संयोजकत्व में किया गया । इस मैत्री क्रिकेट मैच के स्कोर बोर्ड के मुताबिक सबसे दयनीय प्रदर्शन पहले ही मैच में पत्रकार इलेवन टीम का रहा । जबकि सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन कर राजस्थान पुलिस की सुपर काॅप्स इलेवन टीम टूर्नामेंट की विजेता बनी । प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पत्रकार इलेवन तथा अधिवक्ता एकादश के मघ्य खेला गया । जिसमें एडवोकेट इलेवन की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाये और प्रतिद्वन्द्वी टीम को 187 रनों का लक्ष्य दिया। जिसकी तुलना में बेहद खराब प्रदर्शन करते हुए पत्रकार इलेवन की टीम अर्ध शतक तक नहीं बना पायी और मात्र 37 रनों के स्कोर तक पहुंचते पहुंचते ताश के पत्तों की तरह बिखर गई । वह प्रतिद्वन्द्वी टीम के समक्ष समर्पण कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई । दूसरा मैच सुपर काॅप्स इलेवन और राजस्व एकादश के बीच खेला गया । जिसमें कांटे की टक्कर के बावजूद सुपर काॅप्स इलेवन टीम विजयी हुई । प्रतियोगिता का तीसरा मैच मेडिकोज इलेवन और ज्यूडीशरी इलेवन की टीमों के बीच खेला गया । इस जबर्दस्त मुकाबले में मेडिको इलेवन टीम विजयी रही । प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मेडिको इलेवन टीम और सुपर काॅप्स इलेवन की टीमों के बीच खेला गया । जिस में पुलिस टीम ने कङा मुकाबला कर विजय -श्री हासिल की । पुलिस उप अधीक्षक विजय सांखला के नेतृत्व ( कप्तानी)में मैच खेलने मैदान पर उतरी सुपर काॅप्स इलेवन टीम ने क्रिकेट मैच का बेहतरीन प्रदर्शन कर हर क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की और टूर्नामेंट की विजेता बन कर शील्ड व पुरस्कार के रूप में सम्मान प्राप्त किया । सदर थाने के रवि कसाणा सर्व श्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किए गए और पुरूष्कृत हुए ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने अपने उद्बोधन में सभी खिलाडियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा की , प्रतियोगिताओं के माध्यम से खेलों के प्रति रुचि बढती है और इनके आयोजन से परस्पर सौहार्द का वातावरण भी बनता है ,न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा सान्दू ने अपने संबोधन में खेल कूद के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की । अन्त में विजेता तथा उप विजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाङियों को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह भेंट किये गए । फाइनल मैच की एम्पायरिंग राजस्व विभाग के विनोद कुमार तथा चिकित्सा विभाग के विनोद शर्मा ने की। प्रतियोगिता के आयोजन में एचपीसीएल का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता में एडीजे. नवीन कुमार मीणा,न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा सान्दू, जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, एसडीएम अंशुल आमेरिया , कार्यवाहक तहसीलदार राकेश कुमार,नवोदय स्कूल के प्राचार्य गिरिराज रेवाङ, राजकीय चिकित्सालय प्रभारी डाक्टर विनय कपूर, नसीराबाद बाॅर एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट फारूख खत्री, एडवोकेट टीम कोच नरेंद्र टाक, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी भगवत सिंह परमार, डाक्टर डीडी मक्कङ, डाक्टर पुष्पेद्र प्रभाकर, डाक्टर सुमित दीवान और नगर पालिका के पार्षद महेन्द्र डाबी , सरोज बिस्सा , सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment