झड़वासा में हुआ निःशुल्क बीज वितरण

झड़वासा में हुआ निःशुल्क बीज वितरण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम झड़वासा के पंचायत मुख्यालय पर शुक्रवार को निःशुल्क बीज वितरण किया गया । कृषि पर्यवेक्षक पूजा जोया ने बताया की मुख्य मंत्री कृषक साथी योजना अंतर्गत झड़वासा ग्राम पंचायत के सरपंच भँवर सिंह गौड के सानिध्य में किसान सेवा केंद्र पर झड़वासा सहित मोतीपुरा, निजामपुरा व रसूलपुरा की लघु सीमांत महिला काश्तकारों को जनआधार द्वारा रजिस्ट्रेशन कर मूंग किस्म एसएमएल-832 के 46 व बाजरा किस्म एमपीएमएच-17 के 102 निःशुल्क मिनी किट वितरण किये गए।
इस मौके पर वार्ड पंच शिवराज जाट, कृषि पर्यवेक्षक राजकुमारी जैन, कृषक मित्र तेजमल जाट, मंगला खारोल , ई-मित्र संचालक रामचन्द्र गुर्जर, दिनेश जाट, अनिल पंवार, कालू भड़क सहित कई महिला कृषक मौजूद थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment