महिलाओं हेतु निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया
लाडनूं संवाददाता। रणजीत राम
लाडनूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता के निर्देशानुसार आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजकीय चिकित्सालय लाडनूं में दिनांक 14 अक्टूबर 2021 को, अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति लाडनूं (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) सुश्री रेणुका शर्मा व पैनल अधिवक्ता श्री मुन्नालाल टाक द्वारा महिलाओं हेतु निशुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन करवाया गया . मजिस्ट्रेट रेणुका शर्मा ने स्वयं का चिकित्सा परीक्षण करवा कर कार्यक्रम की शुरुआत की।शिविर का आयोजन प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कमलेश कसवा और खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मूलचंद चौधरी द्वारा करवाया गया. इस शिविर में डॉ प्रशांत बेनीवाल डॉ सुनीता गढ़वाल तथा नर्सिंग स्टाफ नरेश कुमार, बबीता गर्वा, वर्तिका, किरण तथा रचना ने अपना विशेष सहयोग प्रदान कर लगभग 52 महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण किए जिसमें ब्लड प्रेशर शुगर जांच पेशाब जांच आदि शामिल थे. शिविर आयोजन मे श्री पहलवान खान, श्री डूंगरमल चंदेलिया, श्रीमती मनोहर कंवर ने सराहनीय योगदान किया।विधिक सचिव श्रवण कुमार जांगिड़ ने शिविर के संबंध मे विस्तृत जनकारी दी।