लक्ष्मण वर्मा
संवाददाता थानागाजी
बाल आश्रम के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
बाल आश्रम द्वारा संचालित बाल मित्र ग्राम बास नरबद में बाल आश्रम संस्थापिका सुमेधा कैलाश के निर्देशन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ,जिसमें 165 लोगों नें लाभ उठाया । इस स्वास्थ्य शिविर में लोगों की बीपी ,शुगर , ब्लड टैस्ट , यूरिन टैस्ट कर दवाई दी गई , शिविर का शुभारम्भ पूर्व सरपंच श्री भागीरथ सिंह शेखावत ने किया ।डा़. हितेन्द्र सैनी नें बताया कि पहला सु:ख निरोगी काया होता है जिससे लोगों को समय समय पर अपनें स्वास्थ्य का जांच कराते रहना चाहिए । इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. हितेन्द्र कुमार सैनी , डॉ़. घनश्याम कुमावत , संजय ,योगेश नें लोगों का स्वास्थ्य चैक कर दवा दी गई। इस अवसर पर युवामंडल , महिला मंडल ,आँगनबाडी कार्यकर्ता सहित बाल आश्रम कार्यकर्ता मौजूद रहे ।