हाडाहेडी में स्कूली बच्चों को बैग ड्रेस नि:शुल्क वितरण।
पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत
मुंडावर क्षेत्र के गांव हाडाहेडी की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के स्कूली बच्चों को भामाशाह की ओर से बैग, ड्रेस एवं ट्राई बेल्ट का निशुल्क वितरण किया गया। स्कूल प्रधानाध्यापक मीनू गुप्ता ने बताया कि स्कूल के समस्त बच्चों को भामाशाह की ओर से स्कूल ड्रेस, बैग एवं ट्राई बेल्ट निशुल्क वितरण की गई। कार्यक्रम के दौरान सरपंच प्रतिनिधि अभय सिंह, एसएमसी अध्यक्ष श्रीराम, जगमाल, महिपाल, मनोज, नरेंद्र, विक्रम, देशराज, यादराम सहित सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो— बैग वितरण करते हुए अतिथि