झडवासा विद्यालय विकास एवं प्रबंधन की आयोजित बैठक में वितरण की निशुल्क पुस्तकें और किया पौधरोपण

*झडवासा विद्यालय विकास एवं प्रबंधन की आयोजित बैठक में वितरण की निशुल्क पुस्तकें और किया पौधरोपण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती झड़वासा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठक में बच्चों को निशुल्क पुस्तकें वितरण की और पौधरोपण भी किया ।
प्रभारी रामदेव जांगिड़ ने बताया की शुक्रवार को स्थानीय सीनियर सेकंडरी विद्यालय में प्रधानाचार्य कौशल्या यादव व देवकरण गुर्जर की अध्यक्षता में विद्यालय विकास एवं प्रबंधन की मासिक बैठक आयोजित की गई । जिसमें सर्व प्रथम सरस्वती पूजन कें साथ पूर्व बैठकों कें प्रस्तावों पर चर्चा कर वर्तमान में विद्यालय में 100% नामांकन बढ़ाने, हरित राजस्थान में 1000 पौधे लगाने, शिक्षा विभाग में राजस्थान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, कक्षा 9 से 12 वीं तक की कक्षाएं खेल मैदान में नए भवन में संचालित करने, विद्यालय में गणित विषय को पढ़ाने के लिए व्यवस्था के लिए हेमलता यादव को लगाने, ओपन स्कुल के आवेदन करने पर खुलकर चर्चा कर प्रस्ताव लिए गए।
इस अवसर पर बच्चों को निशुल्क पुस्तक वितरण भी किया गया ।जिससे बच्चे काफ़ी खुश नजर आये। इस मौके एसएमसी व एसडीएमसी के सदस्य मांगीलाल जाट, शिवराज जाट, राजेश वर्मा, तेजमल जाट, नोरत बैरवा, नारायण फारक, वीरेंद्र सिंह राठौड़, पूजा सिंहल, चिरंजी लाल धुड़िया, सुरेन्द्र शाहू और अनीता जैन आदि उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment