पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र ने दिया वंचितो को संविदा कैडर मे शामिल करवाने का दिया आश्वासन
पंचायत सहायक भर्ती 2017 से वंचित रहे विधार्थी मित्रों का है मामला
सुखराम मीणा/ दिव्यांग जगत
अलवर- प्रदेश भर के वंचितो विधार्थी मित्रों द्वारा आज अलवर में पूर्व केंद्रीय मंत्री भँवर जितेंद्र सिंह से आज वंचित विधार्थी मित्रों की प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य बजरंग सिंह (अलवर), मुरारी लाल शर्मा (अलवर),अनिल पाला (अलवर), टेकचंद सागर (भरतपुर) के नेतृत्व में — सुखराम मीना,शेर सिंह मीना, फकरु खान, हरिओम शर्मा, राजेश शर्मा, रामसिंह, दिनेश सैन आदि वंचित विधार्थी मित्र शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल माननीय भंवर जितेन्द्र सिंह पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार से मिले और अपनी व्यथा सुनाई तो उन्होंने वंचितो विधार्थी मित्रों के सदस्यों को आश्वस्त किया कि आप 10 तारीख के बाद मेरे से मिलना । मै आपकी बात मुख्य मंत्री साहब तक पहुंचाऊंगा और संविदा कार्मिको के कैडर मे शामिल करवाने मे आपकी पूरी मदद करुंगा ।