राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया पहुंची अलवर।
अलवर /पंडित पवन भारद्वाज / दिव्यांग जगत
अलवर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने काफी उमंग व जोश के साथ उनका किया स्वागत। वसुंधरा राजे सिंधिया ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि, जनता के आंसू पोछने वाला कोई नहीं है, हमें राजस्थान की तस्वीर बदलनी होगी। उन्होंने कहा कि वह आज अपने साथियों के साथ खड़ी रहने के लिए आई है,ना की किसी राजनीतिक प्रक्रिया को सम्बोधित करने। वह आना तो पहले भी चाहती थी किंतु परिस्थितियां दूसरी थी, जहां उनका इशारा कोविड-19 की तरफ था। उसके बाद वह पूर्व विधायक स्वर्गीय जीतमल जैन के निवास स्थान पर पहुंचकर परिवार जनों को सांत्वना दी। जब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पूर्व विधायक स्वर्गीय जीतमल जैन के घर पहुंची तो उनके परिजनों ने पूर्व मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने मरने से पहले ही अपने परिजनों से कहा था कि उन्हें फूल व इत्यादि चीजें उनके उपर ना चढाये। इसीलिए जब पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व विधायक स्वर्गीय जीत मल जैन के घर पहुंची तो वहां पर उनकी तस्वीर को हाथ जोड़कर नमन किया। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया का नंगली सर्किल पर सैनी समाज द्वारा स्वागत किया गया ।उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री का पुरुषार्थी समाज द्वारा मंगल परिणय के,बाहर स्वागत किया गया।तत्पश्चात मन्नी का बड पर व्यापार समिति द्वारा उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री,पंडित धर्मवीर शर्मा के निवास स्थान पहुंच कर, उनको सांत्वना दी। पंडित धर्मवीर शर्मा की धर्मपत्नी का पूर्व में देहांत हो गया था।इसलिए उन्होंने पंडित धर्मवीर शर्मा की स्वर्गीय धर्मपत्नी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।मौजूद रहे मुडावर विधायक मंनजीत घर्मपाल चौघरी मुडावर प्रधान सुनीत महेश गुप्ता व परनामी उसके पश्चात उन्होंने लक्ष्मी नारायण मंदिर पर ढोक देकर रवानगी ली।