भाजपा श्रीनगर मंडल के 25 बूथों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती को सुशासन दिवस के रुप में मनाया

भाजपा श्रीनगर मंडल के 25 बूथों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती को सुशासन दिवस के रुप में मनाया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भाजपा अजमेर देहात जिला अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा , नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा के दिशा निर्देशानुसार सुशासन दिवस के अवसर पर भाजपा श्रीनगर मंडल के अध्यक्ष केके जोशी के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर भाजपा श्रीनगर मंडल के बूथ न 200 पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव एवं अजमेर देहात जिला मंत्री प्रेमराज चौधरी उपस्थित थे। मंडल महामंत्री महावीर मेघवंशी ने बताया कि भाजपा श्रीनगर मंडल के 25 बूथों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। मंडल के पदाधिकारियों ने अपने अपने बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को संपन्न करवाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव , जिला मंत्री प्रेमराज चौधरी , मंडल अध्यक्ष केके जोशी सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर चलते हुए भाजपा संगठन की रीति नीति से कार्य करने का संकल्प लिया एवं सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि भारत सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को लाभ मिले इस प्रकार की योजना बनाते हुए हम सभी को काम करना चाहिए । मंडल अध्यक्ष के के जोशी ने सभी का धन्यवाद आभार जताते हुए कहा कि हम सभी को अनुशासन में रहते हुए पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाना है और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं को बूथ स्तर पर ले जाते हुए जनता के बीच में बैठकर सभी से चर्चा करनी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज मन की बात कार्यक्रम को भी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी बूथों पर सुना गया। मन की बात सुनने का यह कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ता पूर्व सरपंच फारकिया सत्यनारायण जांगिड़ के कार्यालय पर आयोजित किया गया ।
इस दौरान भाजपा अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव , जिला मंत्री प्रेम राज चौधरी , मंडल महामंत्री महावीर मेघवंशी , युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल रावत , आईटी संयोजक उत्तम रावत , मंडल मंत्री सत्यनारायण जांगिड़ , युवा मोर्चा महामंत्री कमलेश नागर व बूथ समिति कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही
अल्पसंख्यक मोर्चा के विधानसभा प्रभारी साहुल हामिद शाह ने भी अपने घर पर परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment