नसीराबाद के पूर्व विधायक एवं पीसीसी सचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर का जन्मदिन कल सादगी से मनेगा

नसीराबाद के पूर्व विधायक एवं पीसीसी सचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर का जन्मदिन कल सादगी से मनेगा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के पूर्व विधायक व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर का कल शुक्रवार को जन्मदिन कार्यक्रम सादगी पूर्वक मनाया जायेगा । प्रार्टी के सक्रिय कार्यक्रर्ता नरेन्द्र ने बताया कि जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के अनुसार कल सुबह 10 बजे गौमाता को लम्पि स्किन बीमारियों से बचाव के लिए औषदि युक्त काढ़े का छिड़काव हिमांशु गुर्जर व यश गुर्जर टीम द्वारा कराया जायेगा , सुबह 11 बजे नृसिंह गऊशाला में गौमाता को गुड़ व चारा वितरित
युवा कांग्रेस कायकर्ता द्वारा किया जायेगा ,
दोपहर 12 बजे जरूरत मंद लोगो को भोजन वितरण कार्यक्रम
इमरान कुरैशी पूर्व अध्यक्ष व युवा कांग्रेस टीम द्वारा , दोपहर 12:45 बजे राजकीय सामान्य चिकित्सालय नसीराबाद में मरीजों को फल वितरित
चंद्रहास खींची व गजेन्द्र चावला की टीम द्वारा ,
श्री गोविन्द सिंह राजकीय महाविद्यालय नसीराबाद में पौधा रोपण कार्यक्रम
छात्र संघ अध्यक्ष धर्मवीर गुर्जर व टीम द्वारा वही दोपहर 1 बजे से सायं 6 बजे तक गुर्जर डाक बंगले नसीराबाद में रहेंगे , वहाँ आने वाले सभी आमजन व कार्यक्रताओं की शुभकामनाएं स्वीकार करेंगे । इस अवसर पर गुर्जर ने सभी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों से केक व माला की फिजूलखर्ची नही करने का आग्रह किया है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment