पूर्व मंत्री व गुजरात प्रभारी रघु शर्मा पहुंचे अजमेर

पूर्व मंत्री व गुजरात प्रभारी रघु शर्मा पहुंचे अजमेर

नसीराबाद से देवली हाईवे बनने पर पश्चिमी राजस्थान से कई राज्य जुडेंगे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । पूर्व मंत्री व कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंचे। शर्मा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं व कर्मचारी संगठनों की ओर से जगह-जगह पर स्वागत किया गया। शर्मा ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा कि नसीराबाद से देवली हाईवे बनने पर पश्चिम राजस्थान से कई राज्य सीधे जुड़ जाएंगे। इसे लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा था। जिसका उन्हें सकारात्मक जवाब मिला। शर्मा ने कांग्रेस में चल रही गुटबाजी पर कहां की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पार्टी में एकजुट बड़ी है और राजस्थान में यह यात्रा कामयाब साबित हुई है। रविवार को पूर्व चिकित्सा मंत्री व केकड़ी विधायक रघु शर्मा अजमेर पहुंचे। कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की ओर से सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया गया। इस पर उन्होंने अधिकारियों से इस दिशा में काम करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शर्मा ने कहा कि उम्मीद है कि यह योजना पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अजमेर से अहमदाबाद के लिए 52 राजमार्ग और जबलपुर को जोड़ने के लिए 48 राजमार्ग अगर इन दोनों राजमार्गों को जोड़ने के लिए नसीराबाद से देवली हाईवे बनाया जाता है तो पश्चिमी राजस्थान से अजमेर और नागौर जिला सीधे तौर पर जुड़ेगा और पश्चिम राजस्थान, एमपी और गुजरात सहित अन्य राज्यों से भी सीधे कनेक्टिविटी में आ जाएगा।
राहुल गांधी की यात्रा से कांग्रेस में एकजुटता
रघु शर्मा ने प्रदेश कि कांग्रेस सरकार में चल रही गुटबाजी पर कहां की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 17 दिन राजस्थान में चली है। इस यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस यात्रा में चले हैं। इस यात्रा से पार्टी में एकजुटता बनी है और यह यात्रा राजस्थान में सफल साबित हुई है।
हिमाचल मॉडल पर लड़ेंगे चुनाव
रघु शर्मा ने राजस्थान में होने वाले आगामी चुनाव को लेकर कहा कि प्रदेश में हिमाचल मॉडल पर कांग्रेस चुनाव लड़ सकती है। गुजरात की हार पर उन्होंने कहा कि वहा कांग्रेस का 27 परसेंट रहा है। जबकि पिछले चुनाव में 2017 में कांग्रेस का वोट शेयर 41 पर्सेंट था। इस बार आम आदमी पार्टी ने 13 फ़ीसदी वोट यह माने की आधा फीसदी भी वोट लिए हैं। इन सब को जोड़ा जाए तो कांग्रेस का वोट शेयर पिछली बार की तरह ही है, जबकि आप और अन्य पार्टियों का परसेंटेज काफी कम रहा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment