पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक दिवसीय अजमेर जिले के दौरे पर

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक दिवसीय अजमेर जिले के दौरे पर

किशनगढ़, मसूदा, नसीराबाद व ब्यावर विधानसभा क्षेत्र में रहेंगी राजे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अजमेर जिले के किशनगढ़ , मसूदा, नसीराबाद व ब्यावर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए ब्यावर एमएलए शंकर सिंह रावत की माता जी के देहांत होने पर शोक प्रकट करेंगी ।
भाजपा अजमेर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 17 फरवरी को जयपुर से दोपहर 12.15 बजे बांदरसिंदरी पहुचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा , 12.20 पर किशनगढ़ टोल पर किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ,
12.30 गेगल टोल प्लाजा पर पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता द्वारा स्वागत किया जायेगा । पूर्व मीडिया प्रभारी , भाजपा अजमेर देहात व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अजमेर मोहित जैन ने बताया कि वही राजे गेगल से नारेली बाईपास होते हुए 1 बजे मांगलियावास स्थित कल्पवृक्ष स्थान पर पहुचेगी । वहाँ राजे कल्प वृक्ष की पूजा अर्चना करेंगी । इसके पश्चात नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा के सानिध्य मे विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्वागत करेंगे, दोपहर 1.20 पर खरवा चौराहे पर मसूदा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे खरवा से राजे तकरीबन 2 बजे ब्यावर एमएलए शंकर सिंह रावत के पैतृक गांव किशनपुरा, ब्यावर में उनकी माता जी के देहांत पर शोक प्रकट करेंगी, 3.30 बजे राजे सड़क मार्ग से ही जयपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment