नसीराबाद में सामाजिक संस्था मानव सेवा समिति का गठन

नसीराबाद में सामाजिक संस्था मानव सेवा समिति का गठन

प्रेम नारायण अग्रवाल बने अध्यक्ष

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद नगर के समाज सेवियो द्वारा सोमवार को सामाजिक संस्था मानव सेवा समिति का गठन किया गया । जिसमे प्रेम नारायण अग्रवाल को सर्व सम्मति से संस्था का अध्यक्ष चुना गया ।
नव नियुक्त अध्यक्ष प्रेम नारायण अग्रवाल ने बताया कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार करने के साथ ही बिना भेद भाव किए मानव मात्र की सेवा हेतु तत्पर रहने का भरोसा दिलाया । नसीराबाद मे लम्बे अरसे बाद कस्बे में सामाजिक सरोकार हेतु सामाजिक संस्था का गठन किया गया है । इस अवसर पर संस्था से जुडे श्रवणलाल दिलवाडा , मनोज यादव , सुरेश साखला , महावीर , हरी , मनीष , सत्यनारायण सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment