देरांठू मे राजस्थान ग्रामीण आजिविका विकास परिषद का गठन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

देरांठू मे राजस्थान ग्रामीण आजिविका विकास परिषद का गठन

अजमेर । राजस्थान ग्रामीण आजिविका विकास परिषद केकडी के तत्वावधान मे देरांठू मे महिलाओं को अपने पैरो पर खडे होकर अपने स्वयं का रोजगार प्रारम्भ कर स्वालम्बन बनाने हेतू सागर राजीविका महिला ग्राम सगठंन बनाया गया । विकास परिषद केकडी ( अजमेर ) से आई टीम की ममता राव , पुजा कुमावत , संजना शर्मा ओर कलस्टर इन्चार्ज रीना ने प्रशिक्षण मे आई महिलाओं को प्रशिक्षण दिया । यह प्रशिक्षण ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच विजेन्द्र सिह राठौड़ के सानिध्य मे दिया गया । प्रशिक्षण मे राजीविका ग्रामीण सगठंन के बारे मे विस्तार से महिलाओं को जानकारी दी गई । साथ ही सरकार द्वारा जारी पंचायत राज विभाग की योजनाओं के बारे भी बताया गया । प्रशिक्षण के पश्चात सागर राजीविका महिला ग्राम सगठंन का गठन किया गया । जिसमें अध्यक्ष आशा देवी सोनी , सचिव सीता देवी प्रजापत , कोषाध्यक्ष गुलाब देवी माली व वी ओ ऐ मीनाक्षी नायक को बनाया गया । इसमे 7 महिला समूह बनाये । व 4 कमेठिया बनाई गई । इसमे माध्यम से इस सगठन से जुडी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया बनाने का कार्य इस सगठंन के माध्यम से किया जायेगा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment