मतदाता जागरूकता हेतु नैतिक मतदान की शपथ दिलवाई व एप्स करवाए डाऊनलोड
-नियामत जमाला-
भादरा,28 मार्च /लोक सभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत गुरूवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग कार्यालय भादरा में कार्यरत समस्त कार्मिकों को पंचायत समिति के वी.सी.हाल में सहायक प्रोग्रामर रामनिवास सोनी ने निर्वाचन आयोग के विभिन्न एस के बारे में विस्तार से बताते हुए विभिन्न एप्स डाउनलोड करवाए तथा नैतिक मतदान की शपथ दिलवाई।इस अवसर पर सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद था।
फोटो- नैतिक मतदान की शपथ लेते कार्मिक