बालक के सर्वांगीण विकास के लिए मौलिक शिक्षा के साथ खेलकूद, संस्कारवान शिक्षा बेहद जरूरी –केजी कौशिक

बालक के सर्वांगीण विकास के लिए मौलिक शिक्षा के साथ खेलकूद, संस्कारवान शिक्षा बेहद जरूरी –केजी कौशिक
+++++++++++++++++++++++++

अलवर मुंडावर संवाददाता {पंडित पवन भारद्वाज}

बानसूर की चूला ग्राम पंचायत के राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय प्रांगण में पुरस्कार वितरण एवं वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन महाराज रामदासजी एवं महाराज बलदेव के सानिध्य में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक एवं विशिष्ट अतिथि राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रुक्मणी कौशिक द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

समारोह में विद्यार्थियों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान भामाशाह के सम्मान के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एवं स्काउट गाइड में सराहनीय कार्य करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल कौशिक ने अपने उद्बोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि बेटी बचाएं बेटी पढ़ाएं और बेटी को संस्कारवान बनाएं क्योंकि पारिवारिक नींव मजबूत करने के लिए बेटियों का संस्कारवान होना अत्यावश्यक है ताकि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले। बालक के सर्वांगीण विकास के लिए मौलिक शिक्षा के साथ खेलकूद, संस्कारवान शिक्षा बेहद जरूरी है। विद्यार्थी जीवन बहुत सहज एवं कोरे कागज की तरह होता है जिसे अध्यापक अच्छी संस्कारवान शिक्षा से सुसज्जित करता है तथा विद्या अध्ययन के पश्चात उनके जीवन को सहज सुखमय व प्रत्येक परिस्थितियों में रहने के योग्य कर जाता है तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित किया जाता है। ताकि विद्यार्थी अपने माता–पिता, गुरुजन का नाम रोशन कर अपना लक्ष्य हासिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि इस विद्यालय प्रांगण को हरा–भरा, सुंदर एवं मॉडर्न आदर्श विद्यालय का रूप देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने स्टॉफ, सरपंच, ग्रामवासियों के भरपूर सहयोग से विद्यालय को जिले ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर सम्मान दिलवाया है। विद्यालय प्रधानाचार्य मेहताब चौधरी द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी भजनलाल वर्मा, कर्नल आरएस निर्माण क्यूआरजी ग्रुप, इंडियन टीवी राजस्थान के चैनल हैड गजानंद शर्मा, अंकित भार्गव हेल्पिंग फ्रेंड्स क्लब, चूला सरपंच पूरण गुर्जर, रविकांत शर्मा, सोमदत्त शर्मा, रामकिशन शर्मा, बट्टूराम मीणा, कालूराम मीणा, रवि शर्मा, चूला यूथ ब्रिगेड, हरसौरा टाइगर टीम के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महेंद्र सैनी, रामशरण सैनी सहित ग्रामवासी, विद्यालय स्टॉफ एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment