नसीराबाद मे फूड सेफ्टी वाहन ने लिऐ नमूने
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/ अजमेर
अजमेर । सरकार द्बारा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के रक्षार्थ गुरुवार को फूड सेफ्टी वाहन ने नसीराबाद शहर के कई प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के नमूने लिऐ । खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील कुमार चोटवाणी व महेश शर्मा के नेतृत्व मे आई टीम ने नसीराबाद के फार्मजी चोक व शहीद स्मारक क्षेत्र स्थित चाट , पकोडी की दुकानों से बेसन , मेंदा , तेल के सेम्पल के साथ किराना दुकानदारों के यहाँ से भी मिर्च , हल्दी , धनिया , तेल व दाल व मिठाइयों के दुकानो से मिठाई , मावा व पनीर आदि के सेम्पल लेकर प्रयोगशाला विश्लेषक मनोज कुमार यादव ने जांचे , जो सही पाये गये । टीम मे डेयरी प्रतिनिधि दीपक वैष्णव , प्रयोगशाला सहायक उमेश व अश्वीन शामिल थे ।