फूड लाईसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर मंगलवार को अजमेर मे

फूड लाईसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर मंगलवार को अजमेर मे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । फूड लाईसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन मंगलवार 15 नवम्बर को संत कंवरराम धर्मशाला पड़ाव अजमेर में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज कुमार पिंगोलिया ने बताया कि विभाग के खाद्य सुरक्षा दल द्वारा पड़ाव स्थिति संतकंवरराम धर्मशाला में मंगलवार को फूड लाईसेंस रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन होगा। इसका आयोजन श्री अजमेर व्यापार महासंघ के सहयोग से किया जा रहा है। शिविर में किराना, मिठाई, होटल, डेयरी, रेस्टोरेंट, हलवाई, कैटरिंग, फास्ट फूड, चाट, पकौड़ी, फल, सब्जी आदि के विक्रेताओं के ऑनलाइन आवेदन किए जाएगें । आवेदकों को हाथों-हाथ लाईसेंस जारी किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि एफएसएसएआई के नियमानुसार खाद्य सामग्री के निर्माण, संग्रह, परिवहन एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों के लिए फूड लाईसेंस रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इसके अभाव में कारोबार करने वाले व्यक्तियों पर सजा एवं जुर्माने का प्रावधान है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment