मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
प्रशासन गांवों के संग अभियान
फॉलो-अप कैम्प बुधवार को 10 स्थानों पर
अजमेर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के लम्बित कार्यों को पूर्ण करने के लिए जिले में गिरदावर मुख्यालय पर फॉलो-अप कैम्पों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि गिरदावर स्तर पर फॉलो-अप कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रशासन गांवों के संग अभियान से वंचित ग्रामीणों के कार्य भी होंगे। फॉलो-अप कैम्पों का अंतिम शिविर पंचायत समिति स्तर पर आयोजित होगा। इनमें निःशक्तता प्रमाण-पत्र भी जारी किए जाएंगे। इसके लिए आवश्यक चिकित्सक भी शिविर स्थल पर उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने बताया कि आगामी बुधवार, 5 जनवरी को उपखण्ड क्षेत्र अजमेर की गगवाना (भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र), ब्यावर की देलवाड़ा, केकडी की गुलगांव, किशनगढ की खातौली, नसीराबाद की श्रीनगर, पीसांगन की नागेलाव, भिनाय की सिंगावल, मसूदा की नन्दवाड़ा, अरांई की दादिया एवं पुष्कर की पुष्कर ग्राम पंचायत में फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे।