राजगढ़ धाम पर छठ मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

राजगढ़ धाम पर छठ मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से गूंजा राजगढ़ धाम

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल राजगढ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव के अंतर्गत विशाल छठ मेला बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ बाबा भैरव व माँ कालिका के जयकारों के बीच मनाया गया। माँ कालिका व बाबा भैरव की महाआरती हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र राठौड़ अध्यक्ष आरटीड़ीसी राजस्थान एव महेन्द्र गहलोत केश कला बोर्ड के अध्यक्ष,कार्यक्रम के अध्यक्षता रामनारायण गुर्जर पूर्व विधायक नसीराबाद तथा चम्पालाल महाराज के सान्निध्य में ध्वजारोहण किया गया। नवरात्रा के नौ दिन तक निरन्तर 24 घण्टे प्रज्ज्वलित अखण्ड ज्योत के दर्शन मात्र से सभी कष्ट व रोग दूर होते हैं व मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। मेले में हजारो श्रद्धालुओं ने बाबा भैरव, माँ कालिका,अखण्ड़ ज्योति के दर्शन कर सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर विशेष चमत्कारी चिमटी प्राप्त की । मेले में देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला गुरूवार प्रातःकाल से ही हो गया था। श्रद्धालु मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा करने व विशेष चिमटी प्राप्त करने के लिए रात से ही लम्बी कतारों में खड़े हो गए। प्रातः झण्डारोहण के साथ छठ मेले के शुभारम्भ होते ही श्रद्वालुओं ने मसाणिया भैरव एवं कालका माता के दर्शन कर मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा लगाते हुए मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना कर विशेष चिमटी प्राप्त की। चैत्र नवरात्रा महोत्सव के अंतर्गत नौ दिनों तक श्री मसाणिया भैरवधाम चैरिटेबल ट्रस्ट राजगढ़ द्वारा देश-प्रदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय व विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। धाम पर प्रज्ज्वलित अखण्ड ज्योत देश-प्रदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र बनी हुई है। श्रद्धालुओं ने मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर विशेष चिमटी लेकर अखण्ड ज्योत के दर्शन किए। धाम पर श्रद्वालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस व प्रशासन ने कड़े बन्दोबस्त किए जिससे श्रद्धालुओं के सैलाब को सुनियोजित तरीके से संभाला गया। जिला पुलिस प्रशासन ने शांति व कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिस जाब्ता लगाया तथा यातायात पुलिस की ओर से यातायात तथा पार्किंग की विशेष व्यवस्था की, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।


अलौकिक है राजगढ़ धाम – धर्मेन्द्र राठौड़
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र राठौड़ अध्यक्ष आरटीड़ीसी राजस्थान ने श्रद्धालुओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजगढ़ धाम का नाम काफी सुना था पर धाम पर आने का सुअवसर प्रथम बार प्राप्त हुआ। यहा आकर वास्तव मे पोजेटिव ऐनर्जी आती हैै, यह धाम अलौकिक धाम है। धाम की सबसे बड़ी विशेषता दान दक्षिणा नही लेना बहुत बड़ी बात है और महाराज श्री के द्वारा जो समाज को बचाने के लिये जनकल्याण का जो कार्य नशामुक्ति का महाअभियान चला रखा है काबिले तारीफ है। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने भी धाम की प्रशंसा करते हुए मंदिर कमेटी का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंदिर कमेटी की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया।
छठ मेले के अवसर पर राजगढ़ धाम पर चल रहे नशामुक्ति महाअभियान के अंतर्गत चम्पालाल महाराज की प्रेरणा पाकर श्रद्धालुओं ने स्वैच्छा से हाथ उठाकर जीवन में कभी किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने का संकल्प लिया। नवरात्रा छठ मेले में देश-प्रदेश से हजारों झण्ड़े आए। मेले में देश-प्रदेश के विभिन्न प्रांतों पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, सीकर, झुझुनु, जयपुर, करौली, भरतपुर, अजमेर, चुरू, सवाईमाधोपुर आदि राज्यों व जिलो से विभिन्न स्थानों से हजारों श्रद्धालु अपने साथ लाए झण्डों को चक्की वाले बाबा के मंदिर से मुख्य मंदिर मनोकामनापूर्ण स्तम्भ तक ड़ीजे की धुन पर गाजे बाजे के साथ नाचते-गाते लाए तथा बाबा भैरव व माँ कालिका के मंदिर पर चढ़ाए जिसमे पंजाब से आया झण्डा श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र बना। पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने चम्पालाल महाराज का स्वागत पगड़ी पहना कर व कृपाण भेंट कर किया। नवरात्रा छठ मेले में चुरू सीकर से हजारों झण्डों के साथ श्रद्धालु जुलूस रूप में भैरव धाम पहुँचे। श्रद्धालुओं ने जुलूस में डीजे की धून के साथ ढोल धमाकों के साथ नाचगाकर दर्शनार्थियों का मन-मोह लिया। धाम पर विशाल छठ मेले के अवसर पर प्रातः चम्पालाल महाराज के सानिध्य में हजारो श्रद्धालुओं ने चक्की वाले मंदिर से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान हजारो श्रद्धालुओं के श्रीमुख से बाबा भैरव व माँ काली के घोष से राजगढ़ धाम गुजांयमान हो गया। मेले में आए हुए हजारो श्रद्धालुओं के लिए श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ चेरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा भण्डारा किया गया। भण्डारा भैरव धाम पर नवरात्रा के प्रारम्भ होते ही चालू हो गया जो नवमी तक यथावत चलेगा।

इन्होंने भी की शिरकत, लगाई परिक्रमा
धर्मेन्द्र राठौड़ अध्यक्ष आर टी ड़ी सी राजस्थान, महेन्द्र गहलोत केश कला बोर्ड़ अध्यक्ष राजस्थान,पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस सचिव महेन्द्र सिंह रलावता, पूर्व मंत्री व विधायक अनिता भदेल, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत,पूर्व चेयरमैन गुलाबपुरा धनराज गुर्जर, सरपंच नान्दला मानसिंह रावत, सरपंच भवानीखेडा ज्ञान सिंह रावत, सरपंच श्रीनगर दिलीप राठी ने भी मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा की तथा बाबा भैरवनाथ एवं चम्पालाल महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही राजेन्द्र राठौड़ अतिरिक्त आबकारी आयुक्त अजमेर, राकेश गुप्ता उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद,पूनम भरगड वृत्ताधिकारी नसीराबाद, कार्यपालक मजिस्ट्रेट भंवर लाल सेन तहसीलदार नसीराबाद , राजेश मीणा थानाधिकारी सदर थाना नसीराबाद,पार्षद नौरत गुर्जर, बी एस शेखावत सहायक अभियन्ता सराधना, विपुल सैनी कनिष्ठ अभियन्ता भी मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की स्थापना दिवस पर उपस्थित रहे।
इनका रहा विशेष योगदान
छठ मेले की सुचारू व्यवस्था संभालने के लिए व्यवस्थापक ओमप्रकाश सैन, अविनाश सैन, मुकेश सेन, रमेश सेन, प्रकाश रांका, राहुल सैन, यश मारोठी, सागर सेन के साथ महावीर रांका, कैलाश सेन,सत्यनारायण सेन, शंकर महावर, रामप्रसाद जाग्रत, मनीष चौहान, सुरेश गुर्जर, पदम चन्द जैन, कालू यादव, आदि का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment