राजगढ़ धाम पर तेज हवाओं और बारिश के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब

राजगढ़ धाम पर तेज हवाओं और बारिश के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब

मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 58वाँ जन्मदिवस आज 19 जून को

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले के सुप्रसिद्ध सर्वधर्म धार्मिक स्थल श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ पर रविवार को बिपरजॉय तूफान की तेज हवाओं और बारिश के बीच श्रद्धालुओ की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। धाम के उपासक चम्पालाल महाराज ने सर्वप्रथम मंदिर परिसर में बाबा भैरव व माँ कालिका के साथ चक्की वाले बाबा तथा सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की पूजा अर्चना की। धाम पर चल रहे नशा मुक्ति महाअभियान के दौरान चम्पालाल महाराज के सानिध्य में हजारों श्रद्धालुओं को अपने दोनो हाथ उठाकर स्वेच्छा से नशा मुक्ति का संकल्प दिलवाया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि आज चम्पालाल महाराज का 58वाँ जन्मदिन भैरव भक्त मण्डल के सदस्य, श्रद्धालु और ग्रामवासी हर वर्ष की भाँति धूमधाम से मनाएंगे जिसके लिए सभी ने तैयारियाँ पूरी कर ली है। सरपंच संघ के सदस्य, जनप्रतिनिधि, भैरव भक्त मण्डल के सदस्य नसीराबाद से राजगढ़ धाम तक डी.जे. ढोल नगाड़ों के साथ विशाल वाहन रैली निकालेंगे। धाम पर हजारो श्रद्धालुओ ने सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर चमत्कारी चिमटी लेने के पश्चात मुख्य स्थान चक्की वाले बाबा के मंदिर पर राजा रानी कल्पवृक्ष के भी परिक्रमा करी।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment