विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के नगर पालिका क्षेत्र में व्यापक प्रचार -प्रसार के लिए ई -रिक्शा को हरी झंडी दिखा रवाना किया

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के नगर पालिका क्षेत्र में व्यापक प्रचार -प्रसार के लिए ई -रिक्शा को हरी झंडी दिखा रवाना किया
-नियामत जमाला-
भादरा,12 नवंबर/ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के संदर्भ में स्वीप गतिविधि के तहत शुक्रवार को श्रीमती शकुन्तला चौधरी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एस.डी.एम.) भादरा ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के नगरपालिका क्षेत्र भादरा में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु ई-रिक्शा को हरी झण्डी दिखाकर कार्यालय से रवाना किया। इस अवसर पर चुनाव शाखा प्रभारी विनोद कुमार सहायक प्रशासनिक अधिकारी, सुनील कुमार सूचना सहायक, दाताराम जान्दू अध्यापक आदि उपस्थित थे। कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के पत्र की अनुपालना में मतदाता सूचियों में दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि दिनांक 01 नवम्बर 2021 से 30 नवम्बर 2021 तक कार्य दिवसों में आवेदन पत्र बीएलओं/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में प्राप्त किए जायेंगे। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान की तिथियां 14 नवम्बर, 2021 (रविवार) एवं 21 नवम्बर, 2021 (रविवार) निश्चित की गयी है । उक्त तिथियों पर बीएलओं प्रातः 9.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। फोटो_ ई- रिक्शा को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते एस.डी.एम. भादरा

Author: admin

Comments (0)
Add Comment