देरांठू लोहरवाड़ा के बीच कोटा रोड पर ट्रेक्टर व गाडी के बीच भिडंत मे पांच ग्रामीण घायल हुऐ घायल
ट्रेक्टर के हुऐ टुकडे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । देरांठू व लोहरवाड़ा के मध्य कोटा रोड पर पट्टी की टाल के निकट बुधवार को ट्रेक्टर व सब डीजायर गाडी की भिडन्त हो गई । जानकारी के अनुसार देरांठू के ग्रामीण खेत से ट्रेक्टर मे बैठकर आ रहे थे । जिसमे चार पांच व्यक्ति ट्रेक्टर चालक के पास बैठे थे । की ल़ोहरवाडा व देरांठू के मध्य कोटा रोड पर रावत पट्टी टाल के पास नसीराबाद की ओर से आ रही सब डिजायर गाडी के चालक ने रोंग साईड मे आकर ट्रेक्टर के जोरदार टक्कर मार दी । जिससे जहां गाडी का एक साईड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया । वही ट्रेक्टर के दो टुकडे हो गए । व ट्रेक्कर मे आगे बैठे ग्रामीण नीचे गिर गए । दुर्घटना मे घायलो को सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल नसीराबाद चिकित्सालय मे भर्ती कराया । जहाँ गोरधन पुत्र हंसराज जाट , ग्यारसी पत्नी शिवराज , रामदेही पत्नी रिद्बकरण व बबली पुत्री कालू को प्राथमिक उपचार के पश्चात अजमेर रैफर कर दिया । शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई । मौके पर पहुंची नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने ट्रेक्टर चालक की रिपोर्ट दर्ज कर सब डिजायर चालक के विरुद्ध कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है । वही चालक मौके से फरार हो गया ।