देरांठू उच्च माध्यमिक विद्यालय मे पांच दिवसीय एस यू पी डब्ल्यू कैप का समापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय एस यू पी डब्ल्यू कैंप का समापन समारोह आयोजित किया गया । जिसमें कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । केम्प के अंतर्गत विद्यार्थियों को साबुन , अचार बनाना , वेस्ट से बेस्ट बनाना सिखाया गया । साथ ही विद्यार्थियो द्वारा कक्षा कक्षो की सफाई की गई ,मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । समापन समारोह में मुख्य अतिथि महात्मा गांधी विद्यालय के संस्था प्रधान अनिल कुमार गोयल रहें । कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को अल्पाहार का वितरण किया गया । कार्यक्रम मे विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता तिवारी ने इस कैम्प के सफल आयोजन हेतु एस यू पी डब्ल्यू केम्प प्रभारी श्रीमती रितु देतवाल व अन्य स्टाफ की प्रशंसा की व महात्मा गांधी विद्यालय के संस्था प्रधान अनिल कुमार गोयल का आभार व्यक्त किया।