लोहरवाडा के गांव रामपुरा में चल रहा है प्रजापति समाज का पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम

लोहरवाडा के गांव रामपुरा में चल रहा है प्रजापति समाज का पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम

14 मई को होगी यादे माँ की मूर्ति स्थापना

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के निकटतम ग्राम पंचायत लोहरवाडा के ग्राम रामपुरा में श्री वीर तेजाजी बासक बाबा धाम पर चल रहे पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तहत प्रजापति समाज के श्रीयादे माता मंदिर के नव निर्मित मन्दिर मे यादे माँ की मूर्ति स्थापना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । जिसमे कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार सुबह 8:15 बजे महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। जो शाम 4:00 बजे तक पूर्णाआहूतीयां देकर चला ।
दक्ष प्रजापति 84 भिनाय संरक्षक गादीपति महाराज श्री रतनलाल प्रजापति महाराज ने बताया कि हवन मे 21 जोड़ों ने महायज्ञ में आहुति दी । पंडित आचार्य राम रतन शर्मा आपलियावास व घनश्याम व्यास, गोपाल शर्मा, संतोष दाधीच द्वारा यज्ञ में मंत्र उच्चारण कर आहुतियां दिलवाई । शुक्रवार सांय को भजन संध्या आयोजित की जायेगी । जिसमे कलाकार रामकुमार मालुनी एवं द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी जायेगी । इस अवसर पर दक्ष प्रजापति 84 भिनाय अध्यक्ष बिजाराम कुमार , श्री यादे मां मंदिर अध्यक्ष गोपाल लाल मारवाड़ा , कोषाध्यक्ष मंगल प्रजापत ने बताया कि वीर तेजा धाम रामपुरा में श्रीयादे माता मंदिर मूर्ति स्थापना एवं पूर्णाहुति पर विशाल भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित होगा । जिसमें आसपास के हजारों की तादाद में भक्तगण रामपुरा धाम पर भजनों का आनंद लेंगे वह मूर्ति स्थापना एवं पूर्ण आहुति मिती बेशाख शुक्ला त्रियोदशी 14 मई अभजीत समय 12:15 बजे होगा ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के वल्लभभाई एन भरादावा अध्यक्ष श्री सोराठिया प्रजापति गनाति मंडल राजकोट, गुजरात , अध्यक्षता में रामकिशोर प्रजापति अध्यक्ष अखिल भारतीय श्रीयादे माता मंदिर सेवा समिति पुष्कर , विशिष्ट अतिथि में चतर सिंह राठौड़ अध्यक्ष वीर तेजा धाम,बासक बाबा सेवा समिति रामपुरा ,देवजी भाई जाधव उपाध्यक्ष राजकोट गुजरात होंगे। यज्ञ में कार्यकर्ता नंद लाल प्रजापति, छोटू प्रजापत , सांवर प्रजापत , ग्यारसी लाल प्रजापत , मनोज शर्मा , हरी राम प्रजापत , रामकरण प्रजापत के साथ प्रजापति समाज की महिलाएं व बच्चे भी यज्ञ का आनंद ले रहे है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment