रामपुरा में पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शनिवार को हुआ सम्पन्न

रामपुरा में पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शनिवार को हुआ सम्पन्न

श्री यादें माँ की हुई मूर्ति स्थापना

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकट ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा के ग्राम रामपुरा में प्रजापत समाज के श्री यादें माता के भव्य मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम शनिवार को सान्नद सम्पन्न हुआ ।
मंदिर निर्माण के मुख्य संरक्षक रतन लाल प्रजापत ने बताया की शुक्रवार की रात आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम मे सम्राट रामकुमार मालुणी ने भजनों की एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।
शनिवार को फिर पांच कुंडीय यज्ञ आचार्य रामरतन शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ । जिसमें सम्मिलित श्रध्दालुओं ने आहुतियां देकर पुण्य कमाया । मंदिर पर सुंदर कलश व ध्वजा चढाई गई । यह कार्यक्रम प्रातः समय से शुरू हुआ फिर दिन में आरती की गई । इसके बाद यादें माता का विशाल भंडारा हुआ । इस अवसर पर समाज के भामाशाहों, वीर तेजाजी समिति सदस्यों, प्रबुद्धजनों, ग्राम पंचायत व ग्रामीण पत्रकारों का भी सम्मान किया गया । जिन्होंने मंदिर निर्माण में तन मन और धन से सहयोग किया।
इस मौके पर प्रजापत समाज का विशाल जन समूह इकठ्ठा हुआ ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment