मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
पुष्कर मे आज पहली नेशनल दिव्यांग कबड्डी प्रतियोगिता हुई प्रारम्भ
अजमेर । स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड आँफ इण्डिया फाँर द डिसेबल की ओर से आज से पुष्कर मे पहली नेशनल दिव्यांग कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । पुष्कर स्थित होटल हेरिटेज के खेल मैदान मे आयोजित यह प्रतियोगिता तीन दिन चलेगी । संस्था की अध्यक्ष निर्मला रावत ने बताया कि जनार्दन सिह गहलोत की स्मृति मे दिव्यांग आर्थापेडिग स्टेडियम पैरा कबड्डी चैंपियनशिप का समापन 29 दिसम्बर को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा । सचिव रामदेव बंजारा ने बताया कि प्रतियोगिता मे राजस्थान , पंजाब , हरियाणा , गुजरात , उडीसा समेत देश के विभिन्न 16 राज्यों से 16 टीमे भाग ले रही है । अभी तक 10 टीमे पहुंच चुकी है । शेष टीमे शाम तक पहुंच जायेगी । प्रत्येक टीम मे 13 -13 दिव्यांग बच्चे है । कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र महावर ने बताया कि भारत मे दिव्यांग बच्चों की यह पहली नेशनल प्रतियोगिता है । दिव्यांग बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करने के मुख्य उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता मे चयनित प्रतिभाओं को पैरा ओलंपिक खेलो मे भेजा जायेगा । वही कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल प्रज्जवलित करने व रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ । कार्यक्रम मे सुप्रसिद्ध नगाडा वादक नाथूराम द्वारा नगाडा वादन भी किया गया । आने वाली टीमो के लिए भोजन व रहने की व्यवस्था संस्था द्वारा की गई है ।