ब्यावर मे इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग करते समय शार्ट सर्किट से लगी आग
लगी आग से 3 वाहन जलकर हुऐ खाक
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । ब्यावर के अजमेर रोड राजस्थान बैंक कॉलोनी में शुक्रवार को एक मकान में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिग के वक्त हुआ शॉर्ट सर्किट से आग लग गई । आग से बरामदे में खड़े अन्य 2 पेट्रोल वाहनों ने भी आग पकड़ ली । लगी आग से कुल 3 दुपहिया वाहन जलकर खाक हो गए । आग देखते ही क्षेत्रवासियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मिट्टी की बाल्टियों एवं पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया । वही मकान में दूसरा गेट होने से जनहानि होने से बच गई । हादसे के वक्त मकान में मौजूद महिलाओं को मोहल्ले वासियों ने दूसरे गेट से बहार निकाला । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अग्नि शमन के वाहन द्वारा फायरआग कर्मियों ने आग पर काबू पाया ।