नृसिंह गौशाला के खेत मे लगी बाड मे शार्ट सर्किट से लगी आग

नृसिंह गौशाला के खेत मे लगी बाड मे शार्ट सर्किट से लगी आग

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के रामसर रोड स्थित नृसिंह गौशाला के सामने स्थित गौशाला के खेत मे लगी बाड के पास मे लगे ट्रांसफर मे शार्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी से बाड मे आग लग गई । आग शाम के 6 बजे के करीब लगी । आग लगने की सूचना पर नसीराबाद सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची ।आग की सूचना मिलने पर छावनी परिषद से दमकल के साथ आर्मी से भी दमकल मौके पर पहुचने से आग पर काबू पाया । आग अभी भी चल रही है । दमकल कर्मियों के साथ गौशाला समिति के पदाधिकारीयो के साथ ग्रामीण भी आग बुझाने मे लगे हुए है । गनीमत थी कि खेत मे खडी फसल पहले ही कट चुकी थी , वरना आग विकराल रुप ले सकती थी । मौके पर दोनो दमकल आग बुझाने मे लगी हुई है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment