सराना मे पुलिस की मौजूदगी में करना पडा खाद वितरण
यूरिया के लिए उमड़ी काश्तकार की भीड
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । सराना मे मगंलवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति मे यूरिया के बैग आने पर पिछले काफी समय से खाद को लेकर परेशानी झेल रहे ग्रामीण, सुबह 9:45 बजे जेसे ही ग्राम सेवा सहकारी समिति के गेट खुले तो किसानों की यूरिया खरीदने के लिए दो लम्बी कतार लगाई गई। जिसमे एक महिला व एक मे पुरूष की लाईन बनी।
मौके की नजाकत को देखते हुए खाद के वितरण को लेकर दो व्यवस्था की गई ।जहां एक ओर यूरिया के पैसे आधार कार्ड व बायोमेट्रिक करवा कर टोकन लेना एवं उस टोकन के आधार पर यूरिया खाद के बैग प्राप्त कर रहे थे।
ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष निलम दुनिवाल व कृषि प्रवेशक राकेश जाट की मौजदूगी मे खाद वितरण शुरू हुआ।
समिति अध्यक्ष नीलम दुनीवाल ने बताया कि सराना युरिया खाद की मांग को लेकर 3000 खाद युरिया के बैग की डिमांड कर रखी है। अभी तक 2000 युरिया खाद के कटे प्राप्त हुए जो वितरण कर चुके है। विभाग ने गत दिवस सोमवार रात्री को युरिया के बैग कि गाडी सराना ग्राम सेवा सहकारी समिति पर भेजी। ग्राम सेवा सहकारी समिति पर गाडी से 600 बैग खाद के प्राप्त किये।
ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष निलम दुनिवाल ने युरिया खाद के कट्टो का वितरण किसानो की ज्यादा भीड को देखकर सराना थाना अधिकारी मोतीलाल शर्मा को पुलिस जाप्ता उपलब्ध कराने के लिए अवगत कराया। सराना थाना प्रभारी शर्मा ने मौके पर खाद के बैग का वितरण करने के दोरान शांति व्यवस्ता को लेकर मंगलवार को सुबह हेड कांस्टेबल नन्द लाल, कांस्टेबल संजीव को मौके पर भेज दिया। उन्होंन बताया कि सराना ग्राम सहकारी समिति से आस पास के गांव केसरपुरा, कोटडी,सोकलिया,सोकलि, माधोपुरा,भिलाडा, भगवन्तपुरा,गणेशपुरा,चांदमा, जावला,आदि गांव के किसान खाद लेने आते है।
व्यवस्था बनाकर कराया वितरण
मौके पर कृषि प्रवेशक राकेश जाट ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नीलम दुनिवाल ,व्यवस्थापक रंगलाल माली थे। वही खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी । पुलिस की मौजूदगी में गोदाम पर खाद के कट्टे किसानों को देने के लिए पोस मशीन चालू की और किसानों को खाद के कटे देने की कार्रवाई शुरू की ।खाद लेने के लिए किसानों के बीच आपाधापी मची रही जिस पर पुलिस विभाग के जाप्ता ने मोर्चा संभाला।