पिता ने मोबाईल छीना , बेटी ने कर लिया सुसाइड

पिता ने मोबाईल छीना , बेटी ने कर लिया सुसाइड

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर में 11वीं की छात्रा ने घर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी पढ़ाई में काफी होशियार थी। 10 दिन पहले मोबाइल इस्तेमाल करता देख उससे फोन ले लिया था। इसके बाद से गुमसुम रहने लगी थी। डिप्रेशन में आकर ही उसने सुसाइड कर लिया। घटना कोटड़ा क्षेत्र की है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल, देर रात 1 बजे के करीब प्रगति नगर, कोटड़ा निवासी पारुल शर्मा (16) पुत्री राहुल शर्मा ने घर के कमरे में रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक पारुल के चाचा उदित शर्मा ने बताया- पारुल के पिता राहुल शर्मा अपने काम से भीलवाड़ा गए हुए थे। जो कि देर रात वापस आने वाले थे। इसे लेकर परिवार उनका इंतजार कर रहा था। बेटी पारुल नीचे अपने कमरे में थी। मां पार्वती और छोटा भाई मुकुल ऊपर वाले कमरे में थे। सुसाइड की सूचना मिलते ही शनिवार सुबह क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मोर्चरी में पहुंची। परिवार से घटना की जानकारी ली गई। एएसआई राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बच्ची के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मृतक के पिता के अनुसार उससे मोबाइल ले रखा था। मोबाइल नहीं मिलने से डिप्रेशन में आकर सुसाइड किया है। हालांकि मामले में जांच की जा रही है।


पिता को सोशल मीडिया नहीं था पसंद
पिता राहुल भीलवाड़ा से अजमेर घर पहुंचे तो बेटी के रूम का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा काफी देर तक नहीं खोला तो तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। पिता ने देखा की बेटी फांसी के फंदे पर लटकी हुई है।
मृतक पारुल के पिता राहुल ने बताया कि उनकी बेटी पारुल पढ़ाई लिखाई में इंटेलिजेंट थी। पिछले कुछ दिनों से वह मोबाइल की आदि हो गई थी और बेटी के सोशल मीडिया पर रहना उन्हें पसंद नहीं था। जहां, उन्होंने 10 दिन पहले उससे उसका मोबाइल ले लिया। जिसके बाद से वह गुमसुम और डिप्रेशन में रहने लगी। कई बार उसने अपनी मां से कहा भी था कि पापा से मोबाइल दिलवा दो। मोबाइल नहीं मिलने से देर रात उसने इस तरह का कदम उठाया है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment