कार की टक्कर से बाइक पर सवार बाप बेटी घायल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर ।अजमेर मांगलियावास-कस्बे के ब्यावर रोड पर शाम को अज्ञात कार की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार बाप बेटी घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अजमेर के जेएलन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में मांगलियावास के ब्यावर रोड पर दौलतखेड़ा कट के निकट मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक तेज गति की अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर से बाइक पर सवार दांतडा के ल्यालीखेड़ा निवासी 45 वर्षीय शंकर लाल पुत्र हरजी रावत गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका सिर चोटिल हो गया। वही दोनों पर फैक्चर हो गए। वही उसके साथ बाइक पर सवार उसकी 8 वर्षीय बेटी जख्मी हो गई। हादसे के दौरान घायल शंकर लामाना के पास अपने साल से मिलकर वापस गांव जा रहा था। हादसे की बाद आरोपी कार चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची मांगलियावास पुलिस ने 108 एंबुलेंस के द्वारा दोनों घायल बाप बेटी को इलाज के लिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर क्षतिग्रस्त बाइक को मांगलियावास थाने में सुरक्षार्थ खड़ी कराई। हादसे को लेकर फिलहाल किसी पक्ष ने दुर्घटना का मामला दर्ज नहीं कराया है।