नसीराबाद उपखण्ड कार्यालय के बहार रीको के खिलाफ 40 दिन से धरने पर बैठे किसान अब रीको मे अपनी भूमि पर देगे धरना
न्याय नही पर मिलने तक अनिश्चित कालीन चलेगा धरना ग्रामीणो ने दिया उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद तहसील की ग्राम पंचायत दिलवाडा के ग्राम बेवन्जा मे रीको द्बारा पुलिस के बल व भू माफियाओं के प्रभाव से आम किसानों की जमीन को हडप्पना चाहती है । जिसके खिलाफ किसान विगत 6 फरवरी से उपखण्ड कार्यालय नसीराबाद के बहार अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे है । धरने पर बैठे किसानों की एक ही मांग है कि रीको को आवंटित जमीन निरस्त हो । लेकिन धरने को 40 दिन हो गए , पर आज तक प्रशासन व रीको के अधिकारियों ने सुध नही ली । जिस पर सभी धरनार्थियों ने सर्व सहमति से निर्णय लेकर धरने की जगह अब बेवन्जा गांव के किसानों की रीको को आवंटित भूमि पर ही अनिश्चित कालीन धरना देने का निर्णय लिया है । जिस पर शुक्रवार को सभी किसानों ने जिला कलेक्टर , उधोग मन्त्री व वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबन्धक रीको अजमेर के नाम उपखण्ड अधिकारी अंशुल आमेरिया को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन मे किसानों ने बताया कि 40 दिन धरना देने के बाद भी रीको के खिलाफ कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई । जिससे दिलवाडा व बेवन्जा दोनो गांवो के किसानों मे भारी रोष व तनाव है । अब यह धरना किसानो की मौके पर पडी जमीन पर ही होगा । किसानों ने बताया कि अगर इसमे रीको कोई विरोध व व्यवधान पैदा करेगा तो किसान उसका उचित जवाब देगे । जिसकी समस्त जिम्मेदारी नसीराबाद प्रशासन व पुलिस प्रशासन की होगी ।