बेवंजा में लगी कृषक पाठशाला

बेवंजा में लगी कृषक पाठशाला

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र में ग्राम बेवंजा में आसा योजना में कृषक पाठशाला का आयोजन किया।
बेवंजा के किसान प्रभुलाल मेघवंशी के खेत पर आयोजित पाठशाला में उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना आसा बुद्धिप्रकाश पारीक ने पाठशाला का महत्व और मूंग की किस्म MH-421 की जानकारी दी। सेवानिवृत कृषि अधिकारी ने मूंग की फसल में लगने वाले किट के प्रबंधन व सहायक कृषि अधिकारी अभयराज दुलारा ने भी गायों में चल रही लम्पी रोग की किसानों को खुलकर जानकारी दी।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment