राज्य सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों का अनिश्चितकालीन धरना पांचवे दिन रहा जारी
रिपोटर सुरेश पारेता
इटावा 15 अक्टूबर पांचवे दिन भी धरना जारी। फसल बीमा क्लेम राशि किसानों को जारी करने व अतिवृष्टि नष्ट मकानों के मुआवजे से वंचित परिवारों को को शामिल करने हेतु इटावा व ग्रामीण क्षेत्र में दुबारा सर्वे करने की मांग को लेकर धरना अंबेडकर सर्किल पर पांचवें दिन भी जारी रहा
इसके माध्यम से राज्य सरकार और केंद्र सरकार तक आवाज पहुंचाने का कार्य इटावा का किसान कर रहा है लेकिन आज पांचवा दिन अनिश्चितकालीन धरने पर पर बैठे किसान गीतों के माध्यम से और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन कर आवाज पहुंचाने जिससे आमजन को मिले मुआवजा आर्थिक सहायता
सचिव कमल बागड़ी ने बताया 11 अक्टूबर से स्थानीय मांगों को लेकर किसानों का धरना लगातार इटावा अंबेडकर सर्किल पर जारी है जिसमें यहां के प्रशासन से संबंधित समस्या अतिवृष्टि से नष्ट इटावा में मकानों के मुआवजा सूची में हुई धांधली पर रोक लगाकर दोबारा सर्वे कराने की मांग जो कि अभी तक प्रशासन द्वारा दोबारा सर्वे कराने के लिए कोई सर्वे कमेटी बनाकर सर्वे का आदेश जारी नहीं किया गया है और आज भी वंचित परिवार अपने आशियाने बनाने हेतु दर-दर ब्राउज़र हेतु भटक रहे है व पंचायत समिति इटावा क्षेत्र में राज्य सरकार फसल बीमा कंपनी की अधिसूचना डेढ़ माह हो जाने के बाद भी अभी तक किसानों के खाते में बीमा क्लेम राशि नाम मात्र किसानों को डाली गई है अतः इस को अविलंब सभी किसानों के खाते में राशि का भुगतान वितरण बीमा कंपनी द्वारा किया जाएऔर इसके अलावा धरने की प्रमुख मांग क्षेत्र में डीएपी खाद की पर्याप्त आपूर्ति करने ताकि किसान समय पर फसल की बुवाई कर सकें जो कि गत दिनों में डीएपी की आपूर्ति में सुधार हुआ है लेकिन अभी ग्रामीण क्षेत्र की सहकारी समितियों में डी ए पी खाद की कमी नजर आ रही है
जिसके विरोध में कल इटावा में देश के चंद पूंजीपतियों व किसान विरोधी ताकतो के साथ मोदी सरकार का इटावा अंबेडकर सर्किल पर पुतला दहन किया जाएगा